Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. विंदेश्वरी दुबे के गांव में हुआ पौधारोपण

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. विंदेश्वरी दुबे के गांव में हुआ पौधारोपण

Mahuao village: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडितविंदेश्वरी दुबे के गांव महुआव में वरिष्ठ पत्रकार कौशल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Mahuao village: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडितविंदेश्वरी दुबे के गांव महुआव में वरिष्ठ पत्रकार कौशल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Mahuao village
    • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. विंदेश्वरी दुबे के गांव में हुआ पौधारोपण
    • बेहतर कल के लिए प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी – शैलेश ओझा

शाहपुर/बिहिया: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडितविंदेश्वरी दुबे के गांव महुआव (बिहिया) में वरिष्ठ पत्रकार कौशल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम, कटहल, महोगनी, कदंब आदि पौधों का रोपण किया गया। साथ ही भाजपा नेता राकेश तिवारी अटल के नेतृत्व में हनुमान मंदिर प्रांगण चकवथ में आम और अमरुद का पौधा लगाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरणविद् रमेश कुमार सुदामा ने कहा प्रकृति संरक्षण युगधर्म है और पौधारोपण सबसे बड़ी पूजा। प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में जलवायु अनियंत्रित हुआ है इसका कारण है जितना पेड़ हम लगाते नही उससे अधिक काट देते है।

इस अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ता शैलेश ओझा ने कहा बेहतर कल के लिए आज प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी है। प्रकृति संरक्षण के लिए पेड़ों को कटने से बचाने के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में पौधारोपण करना नितांत आवश्यक है। साथ ही वायु, जल और वन्य जीवों का संरक्षण भी जरूरी है। तभी हमारी प्रकृति संरक्षित होगी और प्रकृति संतुलित। हमें किसी न किसी बहाने पौधारोपण अवश्य करना चाहिए और उनकी देखभाल की आदत डालनी चाहिए। पेड़ पौधे हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी।

पौधारोपण कार्यक्रम में दक्षिण बिहार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पेड़ उपक्रम प्रमुख रमेश पांडेय सुदामा, सह संयोजक शैलेश ओझा, वरिष्ठ पत्रकार कौशल मिश्रा, समाजसेवी सह पत्रकार अरुण मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी अटल, विशाल सिंह, गोलू तिवारी, आनंद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular