HomeNewsपंजाब में सड़क हादसे में आरा के युवक की मौत

पंजाब में सड़क हादसे में आरा के युवक की मौत

मृत युवक शहर के बड़की सिंगही का निवासी
आरा। पंजाब के लुधियाना शहर में रविवार की रात सड़क हादसे में आरा के एक युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी करने गये लुधियाना गया था। ट्रक पलटने से उसकी जान चली गयी। मृत युवक आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी स्व.रामजी सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार है।

jay kumar

कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर सोन नदी से मिला शव,घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

लुधियाना में रविवार की रात ट्रक पलटने से गयी जान

हादसे की सूचना मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार सात माह पूर्व वह मजदूरी करने पंजाब के लुधियाना शहर गया था। रविवार की रात वह अपने अन्य साथियों के संग ट्रक पर समान लोड कर साइड पर जा रहा था। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शाहपुर के पावर हाउस रोड में किराना दुकानदार के पुत्र को बाइक सवार अपराधियो ने मारी गोली

बताया जाता है कि अनिल दो भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था। मृतक की शादी हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी शिवानी देवी, दो पुत्र आनंद व शुभम है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। पत्नी शिवानी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular