Homeकरियरशिक्षासीबीएसई ईस्ट जोन की जोनल स्तरीय चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

सीबीएसई ईस्ट जोन की जोनल स्तरीय चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

Archery Competition in Ara:खबरे आपकी

खबरे आपकी आरा: आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल रामनरेश नगर जीरोमाइल आरा में सीबीएसई ईस्ट जोन के जोनल स्तरीय चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अभिभाषण में समस्त प्रतिभागियों का मनोबल ऊंचा किया।

पुलिस अधीक्षक ने तीरंदाजी करके अपने खेल प्रेम का भी आनंद लिया। उक्त अवसर पर समस्त विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र नारायण सिंह ने तीरंदाजी के इतिहास और ओलंपिक में इसकी शुरुआत पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार उनके लक्ष्य की ओर लगातार प्रयास करते रहने की शुभकामनाएं दी।

सीबीएसई ईस्ट जोन की जोनल स्तरीय चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने ईस्ट जोन के समस्त विद्यालय के प्रतिभागियों, उनके प्रधानाचार्यो, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं सभी प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोगियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। Archery Competition in Ara उक्त प्रतियोगिता के विभिन्न राउंडों में आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरा, सेंट माइकल मूरी, वीबीसीवी, रांची को गोल्ड, शिक्षा निकेतन, एनएमएल केपीएस को सिल्वर तथा एनएमएल केपीएस, स्कॉलर मिशन, कानपुर आदि को ब्रांज मेडल प्राप्त हुए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular