Thursday, April 18, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरजयमाल फायरिंग कांड: वीडियो फुटेज के आधार पर युवक की हुई पहचान,...

जयमाल फायरिंग कांड: वीडियो फुटेज के आधार पर युवक की हुई पहचान, धरपकड़ तेज

Harsh firing incident in Bhojpur:खबरे आपकी

  • वीडियो फुटेज में फायरिंग करते दिख रहा मुरादपुर गांव का युवक
  • छापेमारी में आरोपित के घर से मिली दो गोलियां और एक खोखा
  • पुलिस के पहुंचने से पहले घर से भाग निकला था आरोपित, पीछे पड़ी पुलिस
  • फायरिंग में जख्मी दूल्हे के चाचा के बयान पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शादी समारोह हर्ष फायरिंग कांड की तफ्तीश तेज हो गयी है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गयी है। वह मुरादपुर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी धरपकड़ को लेकर छापेमारी तेज कर दी गयी है। इस दौरान बुधवार की रात उसके घर छापेमारी की गयी। उस दौरान उसके घर से दो गोलियां और एक खोखा भी बरामद किया गया है। हालांकि आरोपित पकड़ में नहीं आ सका।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

इधर, हर्ष फायरिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। गोली से जख्मी दूल्हे के चाचा पवना थाना क्षेत्र के काकन डिहरा गांव निवासी विनोद साह के फर्दबयान पर तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें मुरादपुर गांव निवासी रोहित सिंह, नीरज सिंह व युवराज सिंह को नामजद किया गया है।

पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी के दौरान उसके घर से दो गोली भी बरामद की गयी। हालांकि उस दौरान वह पकड़ में नहीं आ सका। वैसे फर्दबयान के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।

Harsh firing incident in Bhojpur:वीडियो फुटेज में पिस्टल कॉक करता दिख रहा हर्ष फायरिंग करने वाला युवक

जयमाल फायरिंग कांड: वीडियो फुटेज के आधार पर युवक की हुई पहचान, धरपकड़ तेज

मुरादपुर गांव में जयमाल के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। फुटेज में एक युवक को पिस्टल कॉक करते देखा जा रहा है। पुलिस के हाथ भी वह फुटेज लगा है। उसके आधार पर युवक की पहचान की गयी है।

इधर, विनोद साह की ओर से दर्ज फर्दबयान में कहा गया है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे बारात मुरादपुर गांव पहुंची थी। नौ बजे लड़की पक्ष के दरवाजे पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। तब तीनों लड़के उनके पीछे खड़े थे। अचानक उन लड़कों द्वारा फायरिंग की जाने लगी। इसमें उन्हें और उनके गांव के मनोज साह को गोली लग गयी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद भगदड़ मच गयी और सभी इधर-उधर भागने लगे। बाद में गांव के लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इधर, एसडीपीओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग में जो भी शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • सख्ती के बीच 21 दिन बाद शादी समारोह फिर हुई हर्ष फायरिंग
  • 15 नवंबर की रात संदेश के सलेमपुर में बर्थडे के जश्न में चली थी गोलियां
  • इस साल अबतक दस जगहों पर हर्ष फायरिंग की वारदात

भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डिस्को का दौर थम नहीं रहा है। पुलिसकी सख्ती के बीच लगातार हर्ष फायरिंग की वारदात हो रही।‌ सिर्फ इस साल अबतक कम से कम दस जगहों पर इस तरह की घटना हो चुकी है। अभी पिछले 15 नवंबर की रात संदेश के सलेमपुर गांव में बीडीसी मेंबर के बेटे के बर्थडे के जश्न में फायरिंग की गयी थी। उसमें डांसर सहित दो को गोली लगी थी।उस मामले में पुलिस द्वारा बीडीसी मेंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि उनके पति सहित अन्य फरार चल रहे हैं।

इसके अलावा दूल्हा और दुल्हन के भाई और डांसर सहित दर्जन भर लोगों को हर्ष फायरिंग में गोली लग चुकी है। इससे पहले नौ जून को कोईलवर में हर्ष फायरिंग में एक डांसर को गोली लगी थी। उसके बाद मंगलवार की रात बर्थडे में हर्ष फायरिंग में डांसर और सिंगर को गोली लग गयी।

बता दें कि फरवरी माह में बिहिया इलाके में भी हर्ष फायरिंग में समधियाने में गये एक बुजुर्ग को गोली लग गयी थी। उसके बाद 26 अप्रैल की रात टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में तिलक समारोह में कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डिस्को किया जा रहा था। उसमें दूल्हे समेत तीन लोगों को गोली लग गयी थी। जांच में दूल्हा व उसके दोस्तों द्वारा हर्ष फायरिंग करने की बात सामने आयी थी। उसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुये हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे को जेल भेज दिया है।

16 मई की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी। उसमें दुल्हन के रिश्ते के भाई समेत दो लोगों को गोली लग गयी थी। एक जून को ही शाहपुर में हर्ष फायरिंग में बक्सर के एक डाक्टर के बेटे को गोली लग गयी थी। उसके पांच रोज बाद बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगी थी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!