HomeNewsक्राइमबाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने चौकीदार पुत्र को मारी गोली

बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने चौकीदार पुत्र को मारी गोली

बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने चौकीदार पुत्र को मारी गोली, पटना रेफर
घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

Banti Pandey

आरा। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने चौकीदार पुत्र को गोली मार दी। जख्मी को बाएं साइड पंजरी में दो गोली मारी गई है। जो अंदर फंसी हुई है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पकड़ी गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र लवकुश सिंह है। उसके पिता बिहिया सर्किल में चौकीदार के पद पर पदस्थापित है। बताया जाता है कि वह रविवार की शाम बिहिया से बाइक द्वारा वापस अपने गांव कल्याणपुर पकड़ी लौट रहा था। जैसे ही वह अमराई नवादा स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा। तभी दो की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान उसे दो गोली बाए साइड पंजरी में लग गई। इसके बाद वह अपनी बाइक तेजी से भागाया। उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पहुंच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। हथियारबंद अपराधियों ने दफादार को गोली क्यों मारी है? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार, उदवंतनगर थाना इंचार्ज शशि भूषण प्रसाद दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।

जख्मी के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में चौकीदार के पद पर है। लेकिन पैर से लाचार होने के कारण उनका पुत्र उनकी जगह पर ड्यूटी करता है। आज शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच यह घटना घट गई। उन्होंने किसी तरह के विवाद से साफ इंकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी संजय कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। एसपी श्री सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के पिता चौकीदार हैं। वह अपने पिता की जगह पर ड्यूटी करता है। आज शाम जब वह वापस लौट रहा था। तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अपराधियों ने युवक को गोली क्यों मारी है? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हमलोग अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रहे है। परिजनों के बताए जाने के बाद उस पर भी जांच की जाएगी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular