HomeNewsक्राइमआरा में आभूषण व्यवसायी के स्टाफ से दिनदहाड़े गहने एवं नकदी की...

आरा में आभूषण व्यवसायी के स्टाफ से दिनदहाड़े गहने एवं नकदी की लूट

Arrah आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला रोड स्थित डीपी टिम्बर के समीप सोमवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी के स्टाफ से साढे सात लाख रुपये के गहने एवं 10 हजार रुपये नकदी लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के स्टाफ के साथ मारपीट व फायरिंग की। हालांकि फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

jay kumar

Arrah – लूट की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद छानबीन में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुए लूट की इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही Arrah सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया है।

बोले एसपीः पुलिस गैंग की पहचान में जुटी

शहर के करमन टोला के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

विरोध करने पर अपराधियों ने दो राउंड की फायरिंग, खोखा बरामद

जानकारी के अनुसार उक्त स्टाफ Arrah टाउन थाना क्षेत्र के बिजली रोड तरी मोहल्ला निवासी लक्ष्मण कुमार गुप्ता है। वह आभूषण का कारीगर है। उसने बताया कि वह आज सुबह वह बाइक से गहने का डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। इसी बीच करमन टोला डीपी टिम्बर के समीप बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधी आये और उससे गहना छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने हाथापाई और फायरिंग की। इस दौरान लाखो सोने के आभूषण एवं 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि 150 ग्राम सोने के आभूषण,10 हजार के नकदी की लूट हुई है। अपराधियों ने 1-2 राउंड फायरिंग की है। पुलिस गैंग की पहचान में जुटी हुई है।

पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा,भोजपुर के पीरो के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

लालू यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह पर भड़के तेजप्रताप ने लगाये गंभीर आरोप

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular