HomeNewsएसपी हर किशोर राय ने छह थानों में की नये थानाध्यक्षों की...

एसपी हर किशोर राय ने छह थानों में की नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग

Arrah Bhojpur – डीआइयू के नित्यानंद बनाये गये शाहपुर और प्रशांत तीयर के थानेदार

बिहिया के थाना इंचार्ज किये गये सस्पेंड, तो शाहपुर के थानेदार लाइन क्लोज

Arrah Bhojpur आरा जिले के बिहिया और उदवंतनगर सहित छह थानों को नये थानेदार मिले। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने मंगलवार को छह थानों में थानाध्यक्षों की पोस्टिंग कर दी। बिहिया के थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि शाहपुर थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज कर दिया गया है। शाहपुर के थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। इसे ले एसपी द्वारा जिला आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत तीयर की थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी को उदवंतनगर थाने की कमान दी गयी है। ज्योति कुमारी पूर्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वहीं डीआईयू के नित्यानंद शर्मा को शाहपुर, तो प्रशांत कुमार को तीयर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

शशिभूषण को बिहिया, तो ब्रजेश कुमार को अगिआंव बाजार थाने की कमान

दारोगा रितेश दूबे बने पवना थाना के नये थानेदार

नगर थाने में अनुसंधान इकाई में तैनात शशि भूषण प्रसाद को बिहिया, जबकि ब्रजेश कुमार को अगिआंव बाजार थाने की कमान दी गयी है। एसपी द्वारा जारी जिलादेश में कहा गया है कि उदवंतनगर और अगिआंव बाजार के थानेदार द्वारा पद से हटाये जाने का अनुरोध किया गया था। उसे देखते हुये दोनों थानों में नये इंचार्ज भेजे गये हैं। शाहपुर थाना के प्रभारी को लाइन क्लोज व विभागीय कार्रवाई शुरू होने और बिहिया के थानेदार के निलंबन के कारण पद खाली था। इधर, अवकाश शाखा में तैनात एएसआई दिलीप कुमार को गड़हनी थाने में अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वही नगर थाना के एसआई रितेश दूबे को पवना थाना का नया थानेदार बनाया गया है।

woman cricket – महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ 20-20 महिला क्रिकेट मैच

Harsh firing in Bihiya – जख्मी किशोर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

Bhojpur – अपराधियों की गिरफ्तारी और केस अनुसंधान में लापरवाही में दो थानाध्यक्ष सस्पेंड

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular