HomeNewsस्कूल बस का इंतजार कर रहे नवीं कक्षा के छात्र को बाइक...

स्कूल बस का इंतजार कर रहे नवीं कक्षा के छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

रोहतास में स्कूल जा रहे नवीं के छात्र को तीन गोलियां मारीं, आरा के निजी अस्पताल में इलाज जारी

Ashish Kaithi: रोहतास जिले में स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे नवीं कक्षा के छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। छात्र के सीने में तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक बाईं ओर लगी थी। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और उसे 72 घंटे की निगरानी में रखा गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ashish Kaithi
  • जगु टोला के पास बस स्टॉप पर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था छात्र
  • दो सप्ताह पहले स्कूल में हुए विवाद को लेकर जताई जा रही आशंका

भोजपुर/रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे नवीं कक्षा के छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना में छात्र के सीने में तीन गोलियां लगीं। इनमें एक गोली सीने के बाईं ओर लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल छात्र को परिजनों ने इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र रोहतास जिले के कैथी गांव निवासी दिनेश सिंह के बेटे आशीष कुमार है। आशीष औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था और घर से करीब 800 मीटर दूर जगु टोला के पास बस स्टॉप पर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचे और छात्र को गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल आरा के निजी अस्पताल लेकर आए।

Ashish Kaithi: दो सप्ताह पहले स्कूल में हुआ था विवाद

घायल छात्र ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले स्कूल में उसकी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। छात्र के अनुसार, शर्ट पर चटनी गिरने को लेकर विवाद हुआ था। उसे आशंका है कि इसी विवाद के कारण उस पर हमला किया गया। हालांकि, गोलीबारी की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऑपरेशन कर निकाली गई गोली
छात्र का इलाज कर रहे सर्जन सौरभ प्रिंस और नैयर जमान ने बताया कि गोली सीने के बाईं ओर लगी थी। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है, लेकिन उसे अगले 72 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular