Homeबिहारभोजपुरजमीन के विवाद मे चाचा ने चचेरे भतीजे को मारी गोली

जमीन के विवाद मे चाचा ने चचेरे भतीजे को मारी गोली

Ayer: आयर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में चाचा ने अपने ही चचेरे भतीजे को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • हाइलाइट :-
    • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में ज्
    • आयर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के आयर (Ayer) थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में चाचा ने अपने ही चचेरे भतीजे को गोली मार दी। जख्मी को बाएं हाथ में केहुनी के पास गोली लगी है। गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक आयर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी स्व.राम दयाल यादव का 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव है। वह पेशे से मजदूर है। घसूचना मिलती है स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

वही सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. रवि रंजन द्वारा इमरजेंसी वार्ड के माइनर ओटी में ऑपरेशन कर जख्मी युवक के हाथ से गोली निकला गया। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में लगी थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल स्टेबल है ।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular