Homeबिहारआरा भोजपुरदो बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दो अन्य घायल

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दो अन्य घायल

Babhaniyao – आरा-मोहनियां एनएच-30 पर बभनिआंव के पास घटी घटना

घायलो को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

आरा। आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच-30 पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव (Babhaniyao) गांव के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृत युवक अकेले ही बाइक पर सवार होकर आरा की तरफ से आ रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग विपरीत दिशा से आ रहे थे। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों में जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के परसिया ग्राम पंचायत के सोंधी गांव निवासी विजय पांडेय का 25 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार तथा केदार पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। दोनो घायलो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Arrah Bhojpur – एसपी हर किशोर राय ने छह थानों में की नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग

Bhojpur SP – एसपी बोले: पेट्रोलिंग में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आयी पुलिस, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular