Saturday, February 1, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsछठ घाट जानेवाली सड़क की बदहाल हालत देखकर लोग अचंभित

छठ घाट जानेवाली सड़क की बदहाल हालत देखकर लोग अचंभित

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड सांख्य एक में स्थित न्या पोखरा छठ घाट जाने वाली पीसीसी सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।

Shahpur Chhath Ghat Road: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड सांख्य एक में स्थित न्या पोखरा छठ घाट जाने वाली पीसीसी सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। इस मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

Futen Ansari
raju yadav
Bijay
Futen Ansari
raju yadav
Bijay
previous arrow
next arrow
  • हाइलाइट : Shahpur Chhath Ghat Road
    • सड़क बदहाल, छठ घाट पर पहुंचना होगा मुश्किल
    • खराब सतह के कारण यात्रियों के लिए चलना दुष्कर

Shahpur Chhath Ghat Road आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड सांख्य एक में स्थित न्या पोखरा छठ घाट जाने वाली पीसीसी सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। इस मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। छठ घाट से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी के करीब किरानी चक मुहल्ले वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और खराब सतह ने यात्रियों के लिए चलना दुष्कर बना दिया है।

Madan Yadav
Badak Kushwaha
Junior Engineer
Madan Yadav
Badak Kushwaha
Junior Engineer

यह सड़क मार्ग NH-84 से जुड़ा हुआ है, जो डॉ. ललीतेश्वर झा अस्पताल के समीप से छठ घाट होते हुए एक तरफ बीरपुर तेतरिया गांव एवं दूसरी तरफ NH 84 से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रास्ते का निर्माण हुए तकरीबन पांच वर्ष बीत चुके हैं। सफाई एनजीओ की बड़ी लापरवाही से जलजमाव के कारण सड़क की हालत खराब हुई है।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

फिलहाल, तो स्थिती यह है कि सड़क मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है, जिसे ढकने के लिए ईट के टुकड़े का उपयोग किया गया है जो बड़े हादसे का गबाह बन सकता है। वार्ड एक स्थित न्या पोखरा छठघाट भी इसी सड़क मार्ग से जाया जाता है। जहां किरानीचक मुहल्ले से सैकड़ों की संख्या में छठवर्ती और उसके परिजन भगवान भास्कर को अर्ध देने के लिए पहुंचते हैं। सड़क मार्ग का हालत देख कर सभी लोग अचंभित हैं। लोगों का कहना है कि इस वर्ष इस रस्ते छठ घाट पर पहुंचना लोगों को बहुत मुश्किल होगा।

नगर प्रशासन को शीघ्र कदम उठाने चाहिए: बिजय सिंह

छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर, जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस रास्ते घाट पर पहुंचते हैं, तब इस मार्ग की बदहाली को देखते हुए पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने कहा की इस स्थिति को नजरअंदाज करना कहीं से सही नहीं है। आवश्यक है कि नगर प्रशासन इस मार्ग की मरम्मत के लिए तत्पर हो, छठ पूजा के समय इस पीसीसी सड़क की स्थिति को सुधारने की आवश्यकता को समझते हुए, प्रशासन को शीघ्र कदम उठाने चाहिए। जिससे व्रतियों को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
भीम सिंह 'भवेश'
भीम सिंह 'भवेश'

Most Popular