Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में भीषण हादसाः ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में महिला की...

भोजपुर में भीषण हादसाः ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत,कई घायल

Bahiyara Bhojpur – हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

बहूभोज में शामिल होने पटना जा रहे थे बोलेरो में सवार सभी लोग

आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा (Bahiyara Bhojpur) गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रक एवं बोलेरो में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल है। घायलों को स्थानीय अस्पताल तथा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक एवं घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और सभी एक बहुभोज में भाग लेने पटना जा रहे थे। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर चांदी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा के समीप घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतका चांदी थाना के बहिया रानी वासी श्री भगवान चौधरी की पत्नी बताई जा रही है। घायलों में चांदी के बहियारा (Bahiyara Bhojpur) निवासी विद्यानंद चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी समेत अन्य है। बताया जाता है कि चांदी थाना के बहियारा निवासी पूजा की बड़ी बहन की शादी पटना के दानापुर में हुई थी। उसी का आज बहुभोज था। बहियारा से सभी लोग बहुभोज समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही बोलेरो गांव से सड़क पर आई। तभी ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के दौरान ट्रक ने और बोलेरो में टक्कर मारी है। लेकिन उसमें कोई सवार नही था।

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आरा में 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 दिसंबर से

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular