Thursday, December 11, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरअपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार रुपये लूटे

अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार रुपये लूटे

जख्मी संचालक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी स्व.राजेंद्र राय का 38 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार राय है।

Bahoranpur Crime : भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकापुर गांव स्थित बहोरनपुर बांध के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

  • हाइलाइट्स: Bahoranpur Crime
    • चार लाख बारह हजार रुपये लूटने की बताई जा रही बात
    • जख्मी संचालक इलाज के लिए आरा से पटना रेफर
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Bahoranpur Crime आरा: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव स्थित बांध के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार सीएसपी संचालक को गोली मार चार लाख रुपये लूट लिया। जख्मी संचालक को सर के बीचों-बीच ललाट पर गोली मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा अनान-फानन में उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। वारदात शाम करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये।

जानकारी के अनुसार जख्मी संचालक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी स्व.राजेंद्र राय का 38 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार राय है। वह सीएसपी संचालक है। दामोदरपुर बाजार पर पीएनबी बैंक का सीएसपी केंद्र चलता है। जबकि अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। दोनो अपाची बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चमरपुर गांव की तरफ भाग निकले। वहीं पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही। जबकि इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली सर में बीचो-बीच सेंटर पर मारी गई है। उनकी स्थिति काफी नाजुक है। प्राथमिक उपचार कर उन्हें न्यूरो सर्जन के पास इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है।

जख्मी के बड़े भाई बोले: रास्ते में घेर कर मारी गई गोली और लूट लिए रुपए
इधर, जख्मी संचालक के बड़े भाई धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि वह दामोदरपुर बाजार पर पीएनबी बैंक का सीएसपी केंद्र चलाता है। वह अक्सर गौरा बाजार स्थित पीएनबी बैंक से निकासी कर दामोदरपुर बाजार अपने सीएसपी केंद्र पर जाता था। मंगलवार की शाम वह गौरा बाजार स्थित पीएनबी बैंक शाखा से चार लाख रुपये का निकासी कर बाइक द्वारा वापस अपने सीएसपी केंद्र दामोदरपुर बाजार जा रहा था। बैंक से निकलते ही एक अपाची बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधी उसका पीछा करने लगे। शक होने पर उसके द्वारा फोन कर इसकी सूचना अपने बड़े भाई धीरेंद्र कुमार राय को भी दी। अभी वह वहां पहुंच रही रहे थे। उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उसके सर में गोली मार दी। इसके बाद अपराधी उनके पास रहे चार लाख रुपए लूटकर भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ जख्मी संचालक के बड़े भाई धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि 28 अक्टूबर वर्ष 2016 में उनके पिता की भी अपराधियों द्वारा सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमें सुरक्षा देने की भी बात कही है।

अपराधियों पर लगाम लगाये पुलिस- राकेश ओझा
उधर, घटना की सूचना पाकर बीजेपी नेता राकेश ओझा आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी संचालक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। वही बाद राकेश ओझा ने बताया कि जख्मी संचालक के बड़े भाई धीरेंद्र कुमार राय हमारे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमारे करीबी भी हैं। जख्मी धर्मेंद्र कुमार राय दामोदरपुर बाजार पर सीएसपी केंद्र चलाते थे। उन्होंने बताया कि जख्मी धर्मेंद्र कुमार राय गोली मारने वाले को पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि दियारा इलाका में क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और अपराधियों में खौफ खत्म हो गया है। ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाना चाहिए।

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular