HomeNewsभोजपुर में छात्र की गोली मार हत्या, सनसनी

भोजपुर में छात्र की गोली मार हत्या, सनसनी


Vikas Thakur shot-पहले गला दबाया, उसके बाद मार दी गोली

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

मृतक के दोस्तों पर लगाया जा रहा आरोप, छापेमारी जारी

आरा। भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के करजा बाजार के रायपुर मोड़ के पास में बीती रात्रि एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका पहले गला दबाया गया फिर गोली मारी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर लगा है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जांच की जा रही है।

Vikas Thakur shot-गौरा गांव निवासी कमलेश ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ठाकुर

Vikas Thakur shot
Vikas Thakur

खबरे आपकी जानकारी के अनुसार मृत छात्र बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी कमलेश ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ठाकुर है। वह छात्र था। उसके पिता गांव पर ही रहकर खेती-बारी करते हैं। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस हत्या को दो एंगल से जांच कर रही है

पढ़ें: बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने में भोजपुर के तीन प्रेमी गिरफ्तार

पढ़ें: पुलिस ने किया पांच दिन में हत्या का खुलासाः मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

पढ़ें: कातिलों की खोज में पहुंचे खोजी कुत्ते को चार घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

पढ़ें: युवक ने मौत से पहले वीडियो जारी कर बताया आत्महत्या का कारण

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular