Tuesday, November 11, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeबडी खबरः हथियारबंद अपराधियों ने मार्निग वाॅक पर निकली रेलकर्मी की पत्नी...

बडी खबरः हथियारबंद अपराधियों ने मार्निग वाॅक पर निकली रेलकर्मी की पत्नी को मारी गोली

Chandravati Devi shot-जख्मी महिला इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव स्थित नहर गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली रेलकर्मी की पत्नी को गोली मार दी। जख्मी महिला को गोली कमर पर बीचो-बीच मारी गई है, जो अंदर फंसी हुई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Chandravati Devi shot- जख्मी महिला मूल रुप से चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी

Chandravati Devi shot
Chandravati Devi shot

खबरे आपकी जानकारी के अनुसार जख्मी महिला मूल रुप से चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ वकील राम प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी है। उसका पति उड़ीसा के राउरकेला के बंडामुंडा में रेलवे विभाग में फिटर का काम करता हैं। वह अपने परिवार के साथ करीब 35 वर्षो से राउरकेला में ही रहती है।

इधर, जख्मी महिला के साथ रही भतीजी शोभा कुमारी ने बताया कि वे सब 15 नवंबर को अपने गांव बजेन आये थे। दोनों हर रोज मॉर्निंग वॉक पर टहलने निकलती थी। आज सुबह बजेन गांव में माॅर्निंग वाॅक पर निकली थी। इस दौरान जब दोनों गांव के ही स्थित नहर के समीप टहल रही। चाची कुछ आगे थी और वह उनके पीछे थी। तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जब उसने देखा तो उसकी चाची जमीन पर गिर गई एवं एक युवक दौड़ कर भाग रहा था। जब उसने करीब जाकर अपनी चाची को देखा तो वो खून से लथपथ थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

हालांकि महिला को किसने और किस कारण गोली मारी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही सूत्रो के अनुसार जख्मी महिला दिवगंत मुखिया संजय सिंह की समर्थक बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें: बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने में भोजपुर के तीन प्रेमी गिरफ्तार

पढ़ें: पुलिस ने किया पांच दिन में हत्या का खुलासाः मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

पढ़ें: कातिलों की खोज में पहुंचे खोजी कुत्ते को चार घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

पढ़ें: युवक ने मौत से पहले वीडियो जारी कर बताया आत्महत्या का कारण

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular