Wednesday, May 14, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा में मारपीट कर बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख की...

आरा में मारपीट कर बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख की लूट

Bandhan Bank Ara – लाठी-डंडे से पीटकर किस्त वसूस लौट रहे कर्मी से छीन लिये पैसे

मुफस्सिल और टाउन थाना के बॉर्डर पर बारा बसंतपुर गांव के पास की घटना

आरा। Bandhan Bank Ara भोजपुर में शुक्रवार को शहर के नजदीक लाठी-डंडे के बल पर बंधन बैंक के कर्मचारी से लूटपाट की गयी। इस दौरान मारपीट कर कर्मी से करीब एक लाख रुपये लूट लिये गये। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल भाग गये। घटना मुफस्सिल और टाउन थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बारा बसंतपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम की बतायी जा रही।

जख्मी कर्मचारी का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

जख्मी कर्मी बक्सर के नावानगर का रहने वाला जावेद आलम है। वह वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित बंधन बैंक (Bandhan Bank Ara) का कर्मचारी है। वह बैंक के ऊपर कमरे में रहता है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी बैंक कर्मी जावेद आलम ने बताया कि वह शुक्रवार को सप्ताहिक किस्ती का कलेक्शन करने बारा बसंतपुर गांव गया था। किस्ती कलेक्शन करने के बाद बाइक से आरा लौट रहा था। उसी बीच दो बदमाश हाथ में लाठी लेकर वहां आ धमके। इसके बाद दोनो बदमाशों ने उसको पहले लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद उसके साथ बैग में रहे एक लाख छह हजार एक सौ सत्तर रुपये, एचएसडी मशीन व मोबाइल लूट कर भाग निकले। इसके बाद बैंक कर्मचारी के साथियों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी के मुताबिक उसने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। इधर, दिनदहाडे़ लूट की इस घटना से सनसनी मच गयी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

भोजपुर जिले के ख्वासपुर ओपी पुलिस की टीम ने दस लाख रूपए नकदी बरामद किया

चार सौ साल के इतिहास में पहली बार आरा में नहीं होगा रावण का वध ना होगी भगवान राम की लीला

लड़के का जन्मदिन मनाने मायके जा रही पंचायत समिति सदस्या की आरा सड़क हादसे में मौत

शादी समारोह से लौटते समय सोनवर्षा गांव के समीप अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी थी

शोभा देवी के पुत्र राकेश ओझा ने कहा है कि कुछ लोग उनके माता के नामांकन व जनता के व्यापक समर्थन से बौखला गए है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular