Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर जिले में दस वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद

भोजपुर जिले में दस वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद

Barka Lauhar: बड़हरा के बड़का लौहर गांव में 6 दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-बड़हरा मार्ग जाम किया

  • हाइलाइट: Barka Lauhar
    • छह दिन से लापता बालक का शव कुएं से बरामद, घर में मचा कोहराम
    • परिजन ने पूर्व के विवाद में बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंकने का लगाया आरोप
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जामकर की आगजनी
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव स्थित कुएं से रविवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छह दिन पूर्व लापता हुए एक दस वर्षीय बालक का शव गांव स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। शव मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़का लौहर गांव के समीप सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृत बालक बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव निवासी रजनीकांत पांडेय के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य पांडेय है। आदित्य पिछले छह दिनों से लापता था और उसके परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार सुबह आदित्य का शव कुएं से मिलने के बाद, परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व के किसी विवाद के चलते बालक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है और बाद में शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कुएं में फेंक दिया गया।

Barka Lauhar: आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़का लौहर गांव के समीप सड़क जाम

इस घटना के बाद, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़का लौहर गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, भीड़ ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और जमकर नारेबाजी भी की। इस सड़क जाम के कारण आरा-बड़हरा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष रविकांत पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वे आक्रोशित लोगों को शांत कराने और स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों में जुटें रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular