Homeआरा भोजपुरबिहियाअसामाजिक तत्वों ने बिहिया रेलवे ओवरब्रिज के बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका

असामाजिक तत्वों ने बिहिया रेलवे ओवरब्रिज के बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका

Barricading of Bihiya Railway Overbridge : रात के अंधेरे में कुछ असामाजिक तत्वों ने बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर लगे बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका

  • हाइलाइट: Barricading of Bihiya Railway Overbridge
    • आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरारें दिखाई देने के बाद लगाया गया था बैरियर

आरा,बिहार। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर स्थित बिहिया नगर के रेल ओवरब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर में दरारें दिखाई देने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाये गये थे। पिछले शुक्रवार को, इस ओवरब्रिज के दोनों छोर पर लोहे के बैरियर लगाए गए थे। इन बैरियर्स के लगने के बाद, बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर बिहिया नगर के आरओबी से गुजरने वाले भारी और बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था।

बैरियर की ऊंचाई साढ़े 11 फुट रखी गई थी, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन फिलहाल जारी था। हालांकि, बैरियर लगते ही बालू लदे ट्रकों का आवागमन ठप हो गया था, जिससे सड़क पर होने वाले भारी ट्रैफिक और संभावित दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी।

इस बीच, बिहिया प्रशासन को एक नई चुनौती दी गई है। रात के अंधेरे में कुछ असामाजिक तत्वों ने बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर लगे बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका है। यह घटना न केवल प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन के लिए भी सुरक्षा का एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

ऐसे में, प्रशासन से इस स्थिति को नियंत्रित करने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कारवाई करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता लालबहादुर महतों ने की है।

विदित रहें की दानापुर रेलमंडल के आरा-बक्सर रेलखंड पर बिहिया स्थित आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरारें दिखाई देने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इस ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने इसकी मरम्मत के लिए भारी वाहनों के आवागमन को बंद करने के लिए जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा था। पत्र के आलोक में भोजपुर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था। उक्त आदेश के बाद ही रेल प्रशासन द्वारा आरओबी के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग की गई। और आरओबी पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular