Homeबिहारआरा भोजपुरएक अधिकारी को दी विदाई, तो दूसरे का किया भव्य स्वागत

एक अधिकारी को दी विदाई, तो दूसरे का किया भव्य स्वागत

CO Shahpur-चार्ज देते समय पूर्व सीओ पंकज कुमार झा हुए भावुक

कहा शाहपुर की जनता के सहयोग का कर्ज जरूर उतारूंगा

खबरे आपकी भोजपुर/शाहपुर। शाहपुर से स्थानांतरित सीओ पंकज कुमार झा ने स्थानीय जनता से मिलेक सहयोग को लेकर चार्ज देते समय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता का असीम प्रेम और स्नेह के लिए सहृदय धन्यवाद मुझे हमेशा इस बात का दुख रहेगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ट शाहपुर में नहीं दे पाया। परिस्थितियों ने ऐसा किया मेरा स्थानांतरण हो गया जो नौकरी में होता रहता है। वास्तव में मुझे बाढ़ के समय यहां के लोगों का सहयोग और स्नेह का पता चला स्थानांतरण के बाद दिल बहुत दुखी हो गया। मुझे ऐसा लगा कि अपनों के बीच से दूर हो रहा हूं। खैर जाना आना लगा रहता है। किन्तु यहा के समाज के प्रेम का कर्ज जरूर वापस करूंगा।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

CO Shahpur-नए सीओ ने संभाला पदभार

शाहपुर: शाहपुर के नए अंचलाधिकारी बासुकीनाथ श्रीवास्तव ने निवर्तमान सीओ पंकज कुमार झा से चार्ज लिया। चार्ज संभालने के साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के समस्याओं का निदान करना, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन कराना प्राथमिकता होगी। साथ ही साथ दाखिल खारिज वादों का निस्तारण अतिक्रमण हटाने संबंधी मुख्य कार्य भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी। स्थानीय लोगो से समन्वय स्थापित कर जमीनी विवादों को सुलझाने के कार्यो पर जोर रहेगा।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular