Homeबिहारआरा भोजपुरवैभव विकास के हाथों सम्मानित हुए चिकित्सक डॉ. विकास

वैभव विकास के हाथों सम्मानित हुए चिकित्सक डॉ. विकास

Dr. Vikas Honored-महाराजा कॉलेज में आयोजित समारोह में सम्मानित हुए चिकित्सक

खबरे आपकी आरा शहर के महाराजा कॉलेज में स्वामी विवेकानंद सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार के गृह सचिव व आईपीएस अधिकारी वैभव विकास ने चिकित्सा क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए डॉ. विकास सिंह को मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. विकास सिंह ने चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर कई लोगों की जिंदगियां बचाई। जो अपने आप में बड़ी बात है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

Dr. Vikas Honored-जिले के कई लोगों ने चिकित्सक को दी बधाई

चिकित्सक डॉ. विकास सिंह के सम्मानित होने पर जिले के कई चिकित्सकों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियो ने बधाइयां दी है। बता दें कि इससे पहले भी चिकित्सक डॉ. विकास विभिन्न मौकों पर सम्मानित हो चुके हैं। वर्ष 2012 में भोजपुर की तत्कालीन डीएम डॉ. प्रतिमा एस वर्मा द्वारा बिहार दिवस के मौके पर बेहतरीन सेवा के लिए सम्मान पत्र दिया गया था। वर्ष 2017 में पुलिस सप्ताह के दौरान एसपी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। 15 अगस्त, 2018 को वीर कुंवर सिंह मैदान में डीएम संजीव कुमार ने चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया था। पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर द्वारा बिहार आईकॉन सम्मान से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular