Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में दशहरा को लेकर लहेरिया और ट्रिपल लोड के खिलाफ अभियान...

आरा में दशहरा को लेकर लहेरिया और ट्रिपल लोड के खिलाफ अभियान तेज

Police alert-शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक पुलिस रोजाना चलायेगी अभियान

jay kumar

पेट्रोलिंग पार्टी, बाइकर्स टीम और क्रॉस मोबाइल के जवान अभियान में शामिल

खबरे आपकी आरा। दशहरा में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इस दौरान असामाजिक और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने को लेकर पूरे शहर में अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत रोजाना शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक विशेष पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान लहेरिया कट और ट्रिपल लोड चलने वाले बाइकर्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। हर चौक-चौराहों के अलावे पुलिस शहर में घूम-घूमकर अभियान चलायेगी। इसमें पेट्रोलिंग पार्टी, बाइकर्स टीम और क्रॉस मोबाइल के जवान की मदद ली जा रही है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

Police alert-सदर एसडीपीओ खुद रात में घूम-घूमकर ले रहे शहर का जायजा

Khabre Apki
khabreapki

इधर, एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु भी शाम को घूम-घूमकर शहर की विधि-व्यवस्था का जायजा लेते देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा को लेकर के मद्देनजर शाम 5 से 9 तक गस्ती की जा रही है। बताया कि इसी समय में ज्यादातर आपराधिक गतिविधियां होने की आशंका रहती है। उस पर रोक लगाने के मद्देनजर गश्ती की जा रही है। शहर के कुछ इलाकों को चिन्हित किया गया है। वहां पर प्रतिदिन गश्ती की जा रही है। कहा कि अभियान स्थाई तौर पर चलाया जाएगा। एएसपी ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान आम पब्लिक को डराना नहीं है। बल्कि शरारती तत्वों की पहचान और कार्रवाई करना है। ताकि शहर में शांति और विधि-व्यवस्था बनी रहे।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular