Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में छठ घाट का निरीक्षण कर अधिकारी ने देखी व्यवस्था

शाहपुर में छठ घाट का निरीक्षण कर अधिकारी ने देखी व्यवस्था

बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने छठ घाट की व्यवस्थाओं और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।

Chhath Ghat – Shahpur BDO: बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने छठ घाट की व्यवस्थाओं और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।

RN Yadav
  • हाइलाइट : Chhath Ghat – Shahpur BDO
    • शाहपुर के छठ घाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
    • बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना की

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने शाहपुर नगर के वार्ड एक स्थित न्या पोखरा छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट की व्यवस्थाओं और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को प्राथमिकता दी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो।

साफ-सफाई, उचित रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था देखकर उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए बोले कि, “आपके सहयोग और प्रयासों से प्रशासन इस महापर्व को सुचारू रूप से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tiyar Pax

छठ घाट पर मौजूद वार्ड एक के पार्षद मनोज कुमार पासवान एवं भाजपा नेता अंकित पांडेय के द्वारा किए जा रहे समुचित व्यवस्था को देखकर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने उनके प्रयासों की सराहना की। महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करते छठ पूजा कमिटी के सदस्यों के उल्लास को भी बढ़ाया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular