HomeNewsबिहारजमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प और फायरिंग, तीन जख्मी

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प और फायरिंग, तीन जख्मी

Berth Mauja firing-चौरी थाना के बेरथ मौजा के बधार में गुरुवार की सुबह की घटना

फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से एक बुजुर्ग व मारपीट में दो जख्मी

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, परिजन बोले-तीनों को लगी गोली

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ मौजा के बधार में गुरुवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग हो गयी। इसमें अधेड़ समेत एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गये। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के डेगोडिहरी गांव के रामनाथ सिंह, विनोद कुमार सिंह और रघुवर सिंह शामिल हैं। इनमें रामनाथ सिंह को छर्रा लगा है। जबकि रघुवर सिंह और विनोद सिंह को मारपीट में चोटें आयी है। हालांकि परिजन तीनों को छर्रा लगने की बात कह रहे हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

पढ़ें- प्रयोगात्मक सुझाव देने वाले को भोजपुर पुलिस करेगी सम्मानित

Berth Mauja firing सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। जख्मी रामनाथ सिंह के भतीजे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड में तैनात गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला रहा है। गुरुवार की सुबह वह अपने बड़े पापा और दो भाइयों के साथ अपनी खेत जोत रहा था। तभी कामाख्या सिंह अपने लड़कों के साथ वहां आ धमके और खेत जोतने से मना करने लगे। इसको लेकर नोकझोंक होने लगी। उसके बाद मारपीट शुरू होगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से फायरिंग कर दी गई।इसमें छर्रा लगने से रामनाथ सिंह जख्मी हो गये। उसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

Berth Mauja firing
बेरथ मौजा फायरिंग में गोली लगने से डेगोडिहरी गांव के घायल

पढ़ें- अज्ञात किशोरी का शव देख परिजनों ने छात्रा के होने का किया था दावा-हैदराबाद में पकड़ी गयी

Berth Mauja firing जख्मी रघुवर सिंह के अनुसार उसे और उसके चचेरे भाई विनोद कुमार सिंह को भी छर्रा लगा है। हालांकि डॉ. अरुण कुमार द्वारा फिलहाल अधेड़ को छर्रा लगने की बात कही गयी है। डॉक्टर के अनुसार अधेड़ को दाहिने जांघ और दाहिने हाथ में दो जगहों पर छर्रा लगा है। कहा कि विनोद कुमार सिंह और रघुवर सिंह का एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि दोनों को छर्रा लगा है या मारपीट के दौरान चोट लगी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़े पूरी खबर:- जेल से हुआ इशारा,और सुपारी देकर करा दी व्ययसायी की हत्या,चार गिरफ्तार

पढ़ें- बैंक डकैती और जेवर व्यवसायी से दस लाख के जेवर लूट में अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular