HomeNewsवेब लिंक जारी कर जिले में नया प्रयोग करेगें भोजपुर एसपी

वेब लिंक जारी कर जिले में नया प्रयोग करेगें भोजपुर एसपी

Bhojpur web link-भोजपुर जिले के नागरिक वेब लिंक पर दे सकेंगे जानकारी

jay kumar

अपनी डिटेल्स देकर सामूहिक समस्या की जानकारी व सुझाव देंगे

बोले एसपीः प्रयोगात्मक सुझाव देने वाले को भोजपुर पुलिस करेगी सम्मानित

गठित होगी विशेष पुलिस टीम जिसमें 3 डीएसपी एवं 4 इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी रहेंगे

खबरे आपकी आरा। भोजपुर एसपी विनय तिवारी जिले में जल्द ही एक नया प्रयोग करने वाले हैं। जिसको अमलीजामा पहनाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि भोजपुर जिले में सूबे के विभिन्न जिलों एवं दुसरे प्रांतो के पुलिस अफसर कार्यरत हैं। जिससे उनको यहां की लोकल समस्याओं का अनुभव नहीं होता है। इसके लिए भोजपुर पुलिस एक नया प्रयोग कर एक वेब लिंक जारी करेगी।

पढ़ें- बैंक डकैती और जेवर व्यवसायी से दस लाख के जेवर लूट में अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

एसपी ने बताया कि उक्त लिंक (Bhojpur web link) पर जिले के निवासी या दुसरे जगहो पर रहने वाले भोजपुर के लोग अपनी थोडी डिटेल्स देकर सामूहिक समस्या जैसे अपराध, ट्रैफिक आदि के बारे में जानकारी व सुझाव दे सकते हैं। उस सुझाव का पुलिस की एक विशेष टीम मंथन करेगी।

Bhojpur web link
IPS Vinay Tiwari-SP Bhojpur

पढ़ें- शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या

गठित होगी विशेष पुलिस टीम

विशेष पुलिस टीम जिसमें 3 डीएसपी एवं 4 इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी रहेंगे। जो सुझाव प्रयोगात्मक होगा। उस पर मैं काम करुंगा। जो भी बढ़िया सुझाव देने वाले लोग होंगे। उनको 15 अगस्त व अन्य मौके पर पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत समस्या के लिए लोग मेरे कार्यालय में मिल सकते हैं।

पढ़ें- एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में सोन में चली छापेमारी,अवैध बालू के धंधे पर रोक

पढ़ें – बच्चों के पढ़ाई के नुकसान की भरपाई नहीं कर पायेंगे – बोले उपेन्द्र कुशवाहा

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular