Bhojachak Road: पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की भोजाचक जाने वाले मार्ग पर चौर गांव के समीप कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
- हाइलाइट: Bhojachak Road
- बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार
- एक देसी कट्टा, आठ कारतूस, तीन बाइक एवं तीन मोबाइल बरामद
आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना पुलिस ने बडी वारदात को अंजाम देने से पूर्व पांच शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भोजाचक जाने वाली मार्ग पर चौर ग्राम के पास से की गयी। तलाशी के दौरान उनके पास एक देसी कट्टा, आठ कारतूस, तीन बाइक एवं तीन मोबाइल को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी गुप्तेश्वर यादव का पुत्र बिट्टू कुमार, उसी गांव के निवासी दिनेश यादव का पुत्र गुड्डू कुमार यादव, समरदह गांव निवासी हरेंद्र सिंह का पुत्र विकास कुमार सिंह, बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चारघाट गांव निवासी जितेंद्र तिवारी का पुत्र छोटी तिवारी एवं जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र अनिल कुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर दी।
Bhojachak Road : अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि बिहिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की थाना क्षेत्र के भोजाचक जाने वाले मार्ग पर चौर गांव के समीप कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या राहगीरों को लूटने के फिराक में एकत्रित हुए हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत बिहिया पुलिस टीम चिन्हित स्थान पर पहुंची।
पुलिस वाहन को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे। तभी पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास एक देसी कट्टा, आठ कारतूस, तीन मोबाइल एवं तीन बरामद किया। हथियार व कारतूस बरामदगी को लेकर पुलिस ने बिहिया थाना में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहासों को भी खंगाल रही है।

