Tuesday, March 21, 2023
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरभोजपुर में पैसे के विवाद में किशोर की पुल से नीचे फेंक...

भोजपुर में पैसे के विवाद में किशोर की पुल से नीचे फेंक हत्या

पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव की बुधवार रात की घटना

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में बुधवार की रात एक किशोर की पुल से नीचे फेंक हत्या कर दी गयी। पुल से नीचे फेंकने के बाद छाती पर बैठ गमछा से गला घोंट उसे मार डाला गया। मृत किशोर पवार गांव निवासी हृदया मुसहर का खीरमोहन मुसहर है। हत्या का कारण पुल पर बैठने व पैसे का विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पवना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

इस मामले में मृतक के भाई शिवमोहन मुसहर के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें गांव के ही नवल मुसहर व विशु मुसहर को आरोपित किया गया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की रात खीरमोहन आरोपितों के घर के बगल में बने एक पुल पर बैठा था। तभी दोनों आरोपित पहुंच गये और उसे पुल पर बैठने से मना करने लगे। इसे लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उसे पुल से नीचे फेंक दिया। उसके बाद उसकी छाती पर बैठकर गमछा से गला घोंट दिया।

छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे डीलर, प्रदेश कमिटी ने किया ऐलान

इधर, चर्चा यह भी है कि खीरमोहन बुधवार को खेत में कटनी करने गया था। कटनी से मिले पैसे को लेकर वह वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान जैसे ही वह पवार गांव के पास बने एक पुल के समीप पहुंचा तो उसका दोनों से पैसा को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया। इसके बाद उसे करीब 10 फीट ऊंचे पुल से नीचे धकेल दिया गया। सिर और सीने में गहरा जख्म होने के कारण खीर मोहन मुसहर की मौके पर ही मौत हो गई।

दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष कांति रमण ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। मृत किशोर अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में बड़ा भाई मोहन, शिव मोहन, दो बहन राधिका, कंचन और मां जमुनी देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां जमुनी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

- Advertisment -
khabreapki
खबरे आपकी
khabreapki-youtube
khabreapki-youtube

Most Popular