HomeNewsक्राइमआरा सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार पर चली गोली

आरा सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार पर चली गोली

एसपी, एसडीओ समेत अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटे

  • Bhojpur Crime हाइलाइट :
    • जख्मी का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले अपराधी
    • एसपी, एसडीओ समेत अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटे

आरा। शहर के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले सिविल कोर्ट इलाके में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। दोपहर करीब 1 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

पढ़ें :- सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट कांड का सजायाफ्त बंदी अखिलेश का बातचीत का वीडियो वायरल

सूचना पाकर एसपी प्रमोद कुमार, एसडीपओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव समेत अन्य अफसर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट के बाहर दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई उसे इलाज के लिए तत्काल शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है।

पढ़ें :- आरा: बम ब्लास्ट कांड में लंबू शर्मा की फांसी की सजा बरकरार

एसपी बोलें: बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के आपसी वर्चस्व के विवाद में मारी गई गोली

आरा। इस मामले एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सिविल कोर्ट के गेट से थोड़ी दूर रमना मैदान के पास में अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। घायल व्यक्ति का नाम गोपाल चौधरी है, वह 2016 में एक हत्याकांड के अभियुक्त थे। उक्त कांड में अपनी जमानत नहीं टूटे, उसको देखने के लिए वे सिविल कोर्ट आए थे। दो लड़के उनके पास भीड़ में आए और कान से सटा की गोली मार दिए, लेकिन तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल व्यक्ति अभी खतरे से बाहर है और इलाजरत है। गोली बाहर निकल गई है, सत्यापन में पता चला कि यह मामला बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के आपसी वर्चस्व का विवाद है, जिसमें 2016 में रंजीत चौधरी के भाई की हत्या बूटन चौधरी और उनके लोगों ने की थी। गोपाल शर्मा उस कांड में अभियुक्त है और बुटन चौधरी की तरफ से है लगभग सत्यापित हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापामारी कर रही है । फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है और अभियुक्तों के लिए छापामारी चल रही है। अभियुक्तों प्राथमिक स्तर पर पहचान कर ली गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular