HomeNewsक्राइमहथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

Babua Brahma Bihiya: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी।

Babua Brahma Bihiya: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर के नीचे लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • हाइलाइट :- Babua Brahma Bihiya
    • जख्मी युवक का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस
    • बिहिया थाना क्षेत्र के बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर के नीचे लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी देवानंद ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र आकाश ठाकुर है। सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।

इधर, आकाश ठाकुर ने बताया कि उसने बिहिया बाजार में अपना पिकअप बनने के लिए दिया था। जिसका पैसा लेकर वह अपाची बाइक से बिहिया बाजार जा रहा था। जाने के क्रम में जैसे ही बबुआ ब्रह्म स्थान के समीप पहुंचा, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवक आए। और पहले उसके बाइक में टक्कर मारी। जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर चाट में गिर पड़ा। इसके बाद हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसे पर आंधाधुध फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बाइक छोड़ वहां से भाग कर कुछ दूर आ गया। तभी उक्त हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसकी अपाची बाइक पर गोली चला दी गई। जिससे उसकी अपाची बाइक जलकर राख हो गई। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी आकाश ठाकुर ने गौरा गांव निवासी अभिषेक सिंह, रितेश ठाकुर एवं उसके साथ रहे दूसरे बाइक पर दो अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गौरा गांव निवासी एक युवक गोली से जख्मी हालत में यहां आया है। जख्मी युवक को गोली पेट के निचले हिस्से में लगी है, जो निकल गई है। उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल ठीक है। वही बहोरनपुर ओपी इंचार्ज ने बताया कि जख्मी युवक का अपराधिक इतिहास है। वह करीब आधा दर्जन से अधिक मामले में आरोपित है और जेल भी जा चुका है।

पढ़ें :- बिहिया की ताजा खबर, Bihiya के ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular