Homeबिहारभोजपुरआरा में भव्य तरीके से मनाया गया भोजपुर जिला स्थापना दिवस समारोह...

आरा में भव्य तरीके से मनाया गया भोजपुर जिला स्थापना दिवस समारोह 2023

Bhojpur Foundation Day 2023: भोजपुर डीएम ने कहा कि भोजपुर जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिले के निवासी बाबू वीर कुंवर सिंह समेत कई लोगों ने आजादी की लडाई में अपना योगदान दिया था और कई लोगों ने देश की खातिर अपनी जान की कुर्बानी दी थी।

  • हाइलाइट :-
    • बिहार के शाहाबाद से अलग होकर भोजपुर जिले की स्थापना 10 नवंबर 1972 को हुई थी
    • 10 नवंबर 1972 को शाहाबाद जिला दो भाग में बंटा था और भोजपुर व रोहतास दो जिले बने थे

Bhojpur Foundation Day 2023 आरा/भोजपुर: आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में शुक्रवार को भोजपुर जिले का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। शाहाबाद से अलग होकर भोजपुर जिले की स्थापना 10 नवंबर 1972 को हुई थी। तब शाहाबाद जिला दो भाग में बंटा था और भोजपुर व रोहतास दो जिले बने थे। समारोह का उद्घाटन डीएम राजकुमार, मेयर इंदू देवी, जिप अध्यक्ष आशा देवी और एसडीएम लाल ज्योति नाथ साहदेव ने दीप जला और गुब्बारा उड़ाकर किया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भोजपुर जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिले के निवासी बाबू वीर कुंवर सिंह समेत कई लोगों ने आजादी की लडाई में अपना योगदान दिया था और कई लोगों ने देश की खातिर अपनी जान की कुर्बानी दी थी।

कहा कि अपना भोजपुर तेजी से विकास करने वाला जिला बन गया है। एक समय था जब दूसरे जिले के अनाज पर यहां के लोग निर्भर हुआ करते थे। अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं और अब भोजपुर अपना ही नहीं, दूसरे जिले के लोगों का पेट भर रहा है। यहां के किसानों और आम लोगों के कठिन परिश्रम के चलते ही यह संभव हो सका है। जिले का विकास तेजी से हो रहा है, जल्द ही जिले के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछेगा और रिंग रोड का निर्माण कार्य होगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular