Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराउत्तर प्रदेश में सम्मानित हुए भोजपुर के चित्रकार संजीव सिन्हा

उत्तर प्रदेश में सम्मानित हुए भोजपुर के चित्रकार संजीव सिन्हा

Bhojpur painter: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद में 9 जनवरी को आयोजित संभावनाएं -24 चित्रकला कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी में भोजपुर के युवा चित्रकार संजीव सिन्हा (अध्यक्ष सर्जना न्यास) को ”संभावना कला रत्न” से सम्मानित किया गया।

  • हाइलाइट :-
    • संभावना कला रत्न से सम्मानित हुए चित्रकार संजीव सिन्हा
    • डॉ. राजकुमार की स्मृति में आयोजित किया गया था समारोह

      Bhojpur painter खबरे आपकी आरा। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद में 9 जनवरी को आयोजित संभावनाएं -24 चित्रकला कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी में भोजपुर के युवा चित्रकार संजीव सिन्हा (अध्यक्ष सर्जना न्यास) को ”संभावना कला रत्न” से सम्मानित किया गया। यह समारोह डॉ. राजकुमार की स्मृति में आयोजित किया गया था, जिनका पिछले वर्ष निधन हो गया।

यह कर्तव्यनिष्ठ कला अध्यापक जिन्होंने युवा कलाकारों की फौज खड़ा कर दी है, जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं, राजकुमार कहते हैं एक तो मै मरूंगा नहीं और मरूंगा भी तो आदि कवि विद्रोही कवि की तरह ‘अंत में नहीं’, मै जिंदा रहूँगा, मै दावे के साथ कहता हूँ कि मै जिंदा रहूँगा, तुम ही लोगों के बीच।

सम्भावना कला मंच की ओर से ये सम्मान श्री सिन्हा के अलावे रामबली प्रजापति, (गाजियाबाद), अनिल शर्मा (वाराणसी), भुपेन्द्र अस्थाना, (लखनऊ), मीनाक्षी (कलबुर्गी, कर्नाटक), को दिया गया। डॉ. राज कुमार स्मृति कला सम्मान राकेश ‘दिवाकर’ (स्मृतिशेष) स्वतंत्र चित्रकार कला समीक्षक को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनके पुत्र विक्रांत सिंह को दिया गया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

आपको बता दें की श्री दिवाकर चित्रकला के साथ-साथ लेखन व कला समीक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते थे। बता दे कि संजीव सिन्हा (Bhojpur painter) को ये सम्मान उनके चित्रकला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए खासकर भोजपुरी चित्रकला में उनके द्वारा किए गए प्रयासों जिसमें भोजपुरी कला यात्रा, चित्र कार्यशाला, गोष्ठी के माध्यम से जोड़ने का काम कर रहे हैं, आज भोजपुरी चित्रकला की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात हो रही है, जो इनके के प्रयासों का प्रतिफल है।

भोजपुरी कला के उत्थान के लिए निरंतर नये प्रयोग समकालीन विषयों का समावेश कर एक नये सवरूप में स्थापित कर रहे हैं, साथ ही भोजपुरी भाषा, साहित्य और कैथी लिपि के संवर्धन का भी कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए ही इनको पिछले वर्ष अखिल भारतीय भोजपुरी छात्र संघ का चीफ जेनरल सेक्रेटरी भी बनाया गया।

इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सर्जना न्यास के राष्ट्रीय संयोजक मनोज दुबे ने कहा की संजीव जी द्वारा किए गए कार्य भोजपुरी कला व संस्कृति के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे। बधाई देने वालों में डॉ. अर्चना सिंह, कुमार द्विजेन्द्र, दीपेश कुमार, अखौरी विजय कुमार., दीपा श्रीवास्तव, स्वाति सिंह, विक्रांत सिंह आदि है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular