HomeNewsमहज एक साल में भोजपुर पुलिस की अपराधियों के साथ चार बार...

महज एक साल में भोजपुर पुलिस की अपराधियों के साथ चार बार हो चकी एनकाउंटर

Encounters – नये साल की पहली मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ से बच निकले बदमाश

Encounters आरा। भोजपुर पुलिस अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शने की मूड में नहीं है। पुलिस भी अब अपराधियों की गोली का जवाब उसी अंदाज में दे रही है। महज एक साल में पुलिस कि अपराधियों से तीन बार मुठभेड़ हो चुकी है। सोमवार की शाम शहर में मुठभेड़ की घटना नये साल की पहली घटना है। पिछले साल तीन बार पुलिस अपराधियों को पटखनी दे चुकी है। लेकिन इस बार अपराधी पुलिस के हाथ से बच निकले।

  • पिछले साल एनकाउंटर के बाद पकड़े गये चार अपराधी, तीन को लग चुकी है गोली

बता दें कि पिछले साल 21 मार्च की सुबह बिहिया में पुलिस की कुख्यात दानी यादव के साथ मुठभेड़ हो गयी। इसमें दानी यादव को गोली लग गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 12 अक्टूबर को आरा के गौसगंज इलाके में पुलिस व आपराधिक के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें एक अपराधी गौसगंज गांगी पुल राठौर नगर निवासी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी गोली लगने से जख्मी हो गयी थी। उसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

आरा में अपराधियों और पुलिस के बीच फायरिंग, गोली से महिला जख्मी

14 दिसंबर को बड़हरा के मनीछपरा गांव में पुलिस की एक अपराधी के साथ मुठभेड़ हो गयी थी। उस दौरान कुख्यात श्रीराम बिंद उर्फ चोली को गोली लग गयी थी। उसके बाद श्रीराम बिंद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे करीब तीन साल पहले भी कुख्यात हीरो को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। करीब ढाई साल पहले भी आरा के नजदीक डीआईयू और अपराधियों की मुठभेड़ हुई थी। उसमें डीआईयू के एक सिपाही को गोली लगी थी।

खुशखबरीः आरा शहरवासियों को अब जाम से मिलेगी निजात

पुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular