HomeNewsमहज थप्पड़ जड़ने पर छात्र सहित दो को गोली मारने में छोटू...

महज थप्पड़ जड़ने पर छात्र सहित दो को गोली मारने में छोटू आरोपित

Chhotu Mishra – आनंदनगर में किराये के मकान में रहता है फौजी का बेटा छोटू

खबरे आपकी आरा। शहर के आनंदनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल छोटू मिश्रा (Chhotu Mishra) शातिर बदमाश है। करीब दो साल पहले उसने महज थप्पड़ जड़ने पर एक स्कूली छात्र सहित दो को गोली मार दी थी। उसमें एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी थी। उस मामले में वह जेल भी गया था। वह कुछ अन्य मामलों में भी दागी रहा है।

  • हाल में ही जमानत पर आया था छोटू मिश्रा, मुठभेड़ के बाद धरपकड़ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि वह हाल में ही जमानत पर आया था। वहीं मिथिलेश पासवान भी कई आपराधिक मामलों में वांटेड है। छोटू मिश्रा उर्फ चंदन फौजी का बेटा बताया जा रहा है। वह आनंद नगर इलाके में किराये के मकान में रहता था। वह मूल रूप से रोहतास जिला का निवासी है।

  • आरा शहर के मीरगंज में मारी गयी थी गोली, स्कूली छात्र की हुई थी मौत

बता दें कि शहर के मीरगंज में 22 मई 2019 की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई थी। उसमें स्कूली छात्र बलराम सिंह की जान चली गई थी। जबकि, दूसरा मोनू सिंह घायल हो गया था। उसे लेकर मृत छात्र के पिता श्रीभगवान सिंह ने केस किया था। उसमें तीन अपराधियों को आरोपित बनाया गया था।

पुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं

बलराम सिंह मूल रूप से बिहिया थाना के बासदेवपुर गांव निवासी श्रीभगवान सिंह का पुत्र था। उसका परिवार मीरगंज मोहल्ला में रहता है। उसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने छोटू मिश्रा (Chhotu Mishra) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से गोलियां भी मिली थी, जबकि उसका साथी हथियार के साथ भाग निकला था। गिरफ्तारी के बाद पूछताक्ष में छोटू ने पुलिस को बताया था कि थप्पड़ मारे जाने के प्रतिशोध में छात्र को गोली मारी थी।

खुशखबरीः आरा शहरवासियों को अब जाम से मिलेगी निजात

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular