Homekhabren Apkiभोजपुरः बाइक दुर्घटना में रिटायर बीएसएनएल कर्मी की मौत

भोजपुरः बाइक दुर्घटना में रिटायर बीएसएनएल कर्मी की मौत

पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ मोड़ के समीप घटी घटना

शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

बिहार आरा (संवाददाता मो. वसीम)। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह बाइक दुर्घटना में रिटायर बीएसएनएल कर्मी की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना के तिलाठ मोड़ निवासी लक्ष्मण राय हैं। वे बीएसएनएल के रिटायर कर्मी थे। वे मूल रूप से चरपोखरी के कनई गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2006 से पीरों के तिलाठ मोड़ के समीप अपना मकान बनाकर सपरिवार रहते थे।

आज किसी कार्य के लिए वे तिलाठ गए थे। वहां से वापस लौट घर रहे थे। इसी बीच तिलाठ मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में दो पुत्र श्रीभगवान प्रसाद, अशोक कुमार, व दो पुत्री राधिका देवी एवं मैना देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

आरा शहर में लाॅक डाउन की खुलेआम उड रही धज्जियां

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular