HomeNewsबिहारमुंबई पर राज करता हूं.. गाने पर पिस्तौल लहराते बना रहे वीडियो...

मुंबई पर राज करता हूं.. गाने पर पिस्तौल लहराते बना रहे वीडियो वायरल

  • वीडियो वायरल:फिल्मी गानों पर पिस्तौल लहराते युवकों की टोली ने बनायी रिल्स
  • बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव के बागीचे का बताया जा रहा वीडियो
  • वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस, युवकों की कर रही पहचान
  • ग्रामीणों की ओर से चातर गांव में ऐसा बागीचा होने से किया गया इनकार

Bhojpur Top Story/Bihar/Ara खबरे आपकी: भोजपुर में युवाओं के बीच हथियार लहराने का खतरनाक शौक पनप रहा है। शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डिस्को के बाद अब पिस्तौल के साथ रिल्स बनाने का ट्रेंड भी शुरू हो गया है। इसी तरह का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें कम उम्र के चार-पांच लड़कों को पिस्तौल लहराते रिल्स बनाते देखा जा रहा है। लड़के गांव से दूर बागीचे में बिना किसी डर के हथियार के साथ फिल्मी गानों की धुन पर रिल्स बना रहे हैं।

वायरल वीडियो बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर क्षेत्र के बागीचे का बताया जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है? आपका प्रिय पोर्टल खबरें आपकी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।‌ इधर, ग्रामीणों की ओर से द्वारा चातर गांव में इस तरह का कोई बागीचा होने से इनकार किया जा रहा है।‌

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच और वीडियो बनाने वाले युवकों की पहचान में जुट गयी है। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश का कहना है कि वीडियो मिला है। उसकी सत्यता की जांच की जा रही है।वीडियो बनाने वाले युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhojpur Top Story:मुंबई पर राज करता हूं.. गाने पर बना रहे थे वीडियो

वायरल वीडियो में युवकों का दबंग छवि का अंदाज देखने को मिल रहा है। बैकग्राउंड में फिल्मी धुन और डायलॉग के साथ हाथ में पिस्तौल लहराते युवकों को देख सत्या फिल्म का भीखू म्हात्रे का सीन याद आ रहा है। वायरल वीडियो में 18 से 20 साल की उम्र के करीब कुछ लड़के दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे बागीचे जैसा दृश्य भी दिख रहा है। चार-पांच लड़के पिस्तौल अपने हाथों में लिए नजर आ रहे हैं।

बैकग्राउंड में मुंबई पर राज करता हूं.. सहित अन्य गाने और सुनाई दे रहा है। उसी धुन पर युवक रिंकल्स बना रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व में तमंचे पर डिस्को और हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होते रहा है। अभी कुछ रोज पहले ही नये साल की पार्टी में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद भी युवक वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular