HomeNewsबिहारमां ने रची साजिश, पिता की हत्या में बेटा सहित तीन गिरफ्तार

मां ने रची साजिश, पिता की हत्या में बेटा सहित तीन गिरफ्तार

Bhusaula Ara Crime Story: हत्या के मामले में तीन और साजिश रचने में एक की संलिप्तता की बात सामने आई है

jay kumar

Bihar/Ara: भोजपुर पुलिस ने आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला पंचायत अंतर्गत भूसौला गांव में तीन दिन पहले हुई ग्राम कचहरी के पंच बृजभार साह हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी देवांती देवी, उसके दो बेटे- सूरज कुमार व धीरज कुमार और उसके हमनाम दूसरे साथी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बतलाया गया कि 52 वर्षीय बृजभार साह (भुसौला) की हत्या भूमि विवाद में की गई थी। हत्या के मामले में तीन और साजिश रचने में एक की संलिप्तता की बात सामने आई है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसके लिए टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Bhusaula Ara Crime Story: विदित रहें की मृतक पंच भुसौला गांव निवासी स्व. शकलदीप साह के 52 वर्षीय पुत्र बृजभार साव थे उनकी दो शादियां हुई थी। शीला देवी से चार बेटियां और एक पुत्र है। वहीं दूसरी पत्नी देवांती देवी से दो बेटे हैं। उनके बीच जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति का आधा-आधा बंटवारा कर दिया गया था । चार बेटियां के लिए कुछ जमीन रखी गयी थी। ताकि उसे बेचकर वह अपनी लड़कियों की शादी कर सके। लेकिन उनकी दूसरी पत्नी के बेटों द्वारा वह जमीन भी बेच दी गयी थी । उस बात की खबर लगी, तो बृजभार साव द्वारा रजिस्ट्री रद्द करने का आवेदन दिया गया था। उसी बात को लेकर उनकी दूसरी पत्नी के बेटों के साथ विवाद चला रहा था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular