Homeआरा भोजपुरबिहियामैजिक वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

मैजिक वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

Bihiya road accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप गुरुवार की सुबह मैजिक वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव निवासी राम नारायण सिंह का 31 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सिंह है।

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara:आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप गुरुवार की सुबह मैजिक वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी मृतक की पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Bihiya road accident: जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव निवासी राम नारायण सिंह का 31 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सिंह है। वह पेशे से कंपाउंडर था। आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत था। हादसे में जख्मी मृतक की पत्नी प्रीति देवी का स्थानीय स्तर पर ईलाज कराया गया है।

इधर, मृतक के चचेरे भाई अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे अपनी प्रीति देवी का इलाज कराने के लिए झौवां गांव से बिहिया बाजार स्थित क्लीनिक पर जा रहे थे। उसी दौरान बिहिया चौरस्ता के समीप विपरीत दिशा से आ रही मैजिक वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गई, उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया था।

हालांकि परिजन अभी उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे। तभी रास्ते में ही दानापुर के समीप उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां किरण देवी, पत्नी प्रीति देवी व दो पुत्र प्रत्यूष कुमार एवं प्रियांशु कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां किरण देवी,पत्नी प्रीति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular