Homeसंगीतबिजली रानी का निधन, भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका और नृत्यांगना लंबे...

बिजली रानी का निधन, भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका और नृत्यांगना लंबे वक्त से बीमार थीं

Bijli Rani: भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका और डांसर बिजली रानी का निधन शुक्रवार को देर शाम हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थीं।

  • हाइलाइट:
    • चांद बिजली के संगीत व नृत्य की ख्याति दूर दूर तक थी

Bijli Rani: भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका और डांसर बिजली रानी का निधन शुक्रवार को देर शाम हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थीं। वे करीब 70 वर्ष की थीं। उनका किडनी खराब हो गया था। उनकी बीमारी को लेकर पिछले दिनों भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नाम सहयोग करने आगे आया था और इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पवन सिंह उन्हें आश्वासन दे रहे थे।

थियेटर का प्रोग्राम सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता था: बताया जाता है कि उन्होंने उनकी मदद की थी। पिछले उन्हें सासाराम सदर अस्पताल के सासाराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए जाने की सूचना थी। बिजली रानी का भोजपुरी कलाकार के रूप में काफी जलवा था। वे नटवार की रहने वाली थी। कभी उनके थियेटर का प्रोग्राम सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता था। वे काफी लोकप्रिय रहीं। उनके गीत को कई कंपनी रिकार्डिंग व प्रसारण करती थी और उसमें अग्रणी कंपनी टी सीरीज का नाम मुख्य रूप से जुड़ा था।

9 अक्टूबर को उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। कल स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए तो बेटी रेखा घर नटवार ले आई थी। उन्होंने अंतिम सांस अपने घर में ली। बहन चांद के साथ इनकी जोड़ी मशहूर थी। चांद बिजली के संगीत व नृत्य कार्यक्रम की दूर दूर तक ख्याति थी।

चांद बिजली का नाच (थियेटर) कहा जाता था। 30 – 40 वर्ष पहले इनका कार्यक्रम काफी महंगा था और उस समय यह भोजपुर और उत्तरप्रदेश के भोजपुरी भाषी क्षेत्र में मशहूर थी। बहुत पैसा वाले लोग इनके घर जाकर इनका साटा जिस दिन खाली रहता था उस दिन अपने बेटा बेटी के शादी का दिन रखते थे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular