Homeबिहारआरा भोजपुरपुलिसकर्मियों के सामने पिस्तौल ताने युवक का वीडियो वायरल

पुलिसकर्मियों के सामने पिस्तौल ताने युवक का वीडियो वायरल

Bilauti Shahpur video : पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण ही उसने इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bilauti Shahpur video
  • मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सरेआम पुलिसकर्मियों के सामने पिस्तौल ताने हुए और उन्हें धमकी देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में युवक न केवल पुलिस को चुनौती दे रहा है, बल्कि फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलते हुए खुद को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है। वह पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि पुलिस रिश्वत लेकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। खुलेआम कानून को चुनौती देने और पुलिस को धमकाने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Bilauti Shahpur video : युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त

हालाँकि, इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। शाहपुर थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रारंभिक छानबीन और पूछताछ में यह सामने आया है कि भरत तिवारी की दिमागी हालत पिछले दो-तीन वर्षों से ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण ही उसने इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया।

कानून व्यवस्था के लिहाज से यह घटना काफी संवेदनशील है, क्योंकि एक विक्षिप्त व्यक्ति के पास घातक हथियार का होना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास पिस्तौल कहाँ से आई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने समाज के हर वर्ग का ध्यान खींचा है। जहाँ एक तरफ लोग पुलिस की सूझबुझ की प्रशंसा कर रहे है, वही कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल को लेकर भी बहस भी छिड़ गई है। उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular