Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरभोजपुर में आम के पेड़ से लटका युवक का शव बरामद

भोजपुर में आम के पेड़ से लटका युवक का शव बरामद

Dharmendra Yadav of Billauti:परिजनों द्वारा आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव के मठिया स्थित आम के पेड़ से लटका हुआ शुक्रवार की दोपहर बरामद हुआ शव

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

खबरे आपकी/आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के मठिय स्थित बगीचे मैं आम के पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आप गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी व्यास यादव का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव है। वह पहले दिल्ली में रहकर काम करता था। इधर मृतक के पिता व्यास यादव ने बताया कि आज सुबह 8 बजे घर से खाना खाकर निकला था। उस समय मैं भैंस नहला रहा था। उसके बाद काफी देर घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिला कि वह मठिया स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसके शव को नीचे तरह के। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता व्यास यादव ने बताया कि उसकी दिमागी हालत भी कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था वह दवा भी समय से नहीं लेता था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी चार महीनों से स्थानीय थाना क्षेत्र के बीमारी गांव अपने मायके ही रहते थी। वहीं उन्होंने उसकी दिमागी हालत ठीक ना होने के कारण उसके द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने किसी पर भी किसी प्रकार की कोई संदेह आरोप नहीं लगाया है।

Dharmendra Yadav of Billauti:कल तुम हमारा मुंह नहीं देखोगी

मृतक के साला पंकज कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को उनके एवं उनकी भाभी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनकी भाभी ने मेरे भाई के भाई पर फोन कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने आज हमसे झगड़ा किया और कहा कि कल तुम हमारा मुंह नहीं देखोगी। वही उसके ससुराल वालों द्वारा शुक्रवार को ही विदाई की तारीख रखी गई थी और आज भी उसकी विदाई होने वाली थी जिसको लेकर मैंने सारा इंतजाम भी कर दिया था। बताया कि भाभी से झगड़े के विवाद को लेकर उसके आत्महत्या करने की बात कही है।

वहीं पुलिस द्वारा बनाया गया मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत गले में रस्सी बांध एवं आम के पेड़ से लटकने के कारण होना प्रतीत होता है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बाहर हाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। मृतक का बड़ा भाई सुनील यादव सीआरपीएफ में एवं वह वर्तमान में बनारस में पोस्टेड है। उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। मृतक के परिवार में मां रामावती देवी,पत्नी पूजा देवी,एक तीन वर्षीय पुत्र पीयूष एवं एक दो वर्षीया पुत्री राधा है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां रामावती देवी,पत्नी पूजा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!