Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानजरूरतमंदों को सामग्री पहुंचाता रहेगा ब्राह्मण महासभा-अंजनी

जरूरतमंदों को सामग्री पहुंचाता रहेगा ब्राह्मण महासभा-अंजनी

Brahmin Mahasabha
ब्राह्मण महासभा शाहाबाद इकाई के द्वारा लोगों को चावल ,साबुन ,बिस्किट्स उपलब्ध कराई गई

परशुराम सेवा संस्थान व नवादा थाना द्वारा वितरण में किया गया

आरा। कोरोना वैश्विक महामारी में परशुराम सेवा संस्थान (ब्राम्हण महासभा शाहाबाद) इकाई के द्वारा शनिवार को नवादा थाना के कर्मियों के द्वारा शहर कई स्थानों पर गरीब व असहाय लोगो को खाद्यान्न का वितरण किया गया। शहर के नवादा थाना द्वारा अनुरोध किया गया कि शहर के धोबी घटवा के पास बहुत ज्यादा जरूरतमंद लोग हैं। जिनको लॉक डाउन होने के कारण भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हमारा संगठन ब्राह्मण महासभा शाहाबाद द्वारा वहां जाकर 150 जरूरतमंद लोगों को नवादा थाना के कर्मियों के सहयोग से एवं ब्राह्मण महासभा शाहाबाद इकाई के द्वारा लोगों को चावल ,साबुन ,बिस्किट्स उपलब्ध कराई गई है।

Brahmin Mahasabha
ब्राह्मण महासभा शाहाबाद के अध्यक्ष अंजनी तिवारी

ब्राह्मण महासभा शाहाबाद के अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने कहा कि निरंतर हम लोग प्रयास करेंगे जो भी जरूरतमंद है। उनको हम सभी जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। वितरण में ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेवा संस्थान के सदस्य मंटू तिवारी, तेजनारायण ओझा सहित कई सदस्य शामिल थे।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular