Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजशाहपुर के नये थानेदार को अपराधियों की चुनौती, पहले दिन ही लूट...

शाहपुर के नये थानेदार को अपराधियों की चुनौती, पहले दिन ही लूट की वारदात

SHO Shahpur – थानेदार के योगदान के पहले दिन ही लूट और गोली मारने की घटना

आरा। शाहपुर थाना के नये थानेदार (SHO Shahpur) को अपराधियों ने चुनौती दे डाली है। थानेदार के योगदान के पहले दिन ही अपराधियों ने लूट और गोली मारने जैसी घटना को अंजाम दिया है। अब देखना होगा कि नये थानेदार अपराधियों पर कैसे अंकुश लगा पाते हैं।

बता दें कि शाहपुर थाने में दो रोज पहले ही नये थानेदार के रूप में डीआईयू के दारोगा नित्यानंद शर्मा को भेजा गया था। बताया जाता है कि उन्होंने गुरुवार को ही योगदान दिया था। उसी दिन शाम को अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को गोली मार लाखों के जेवर और नगदी लूट ली। वैसे भी नये थानेदार को इटवा बैंक लूट कांड का भी खुलासा करने की चुनौती होगी।

सनद हो कि बैंक लूट कांड सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण कांडों में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज एसपी ने शाहपुर के थानेदार को लाइन क्लोज कर दिया था। उसके बाद मंगलवार को डीआईयू में तैनात दारोगा नित्यानंद शर्मा को शाहपुर थाने की कमान दी थी।

Bhojpur SP – एसपी बोले: पेट्रोलिंग में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular