HomeNewsपटना से रांची एवं दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही...

पटना से रांची एवं दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

पटना। झारखंड राज्य सरकार के अनुरोध पर अगामी 13 जुलाई के प्रभाव से वर्तमान में पटना से रांची तथा दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है। पटना से रांची जाने वाली स्पेशल ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी जबकि दानापुर से टाटा जाने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्ण रूप से रद्द रहेगा।

jay kumar

झारखंड राज्य सरकार के अनुरोध पर किया गया बदलाव

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

13 जुलाई 20 से गाड़ी संख्या 02365/02366 पटना-रांची-पटना स्पेशल ट्रेन सिर्फ पटना और गया के बीच चलेगी। जबकि गया और रांची के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।इसी तरह में दानापुर से चलकर टाटा जाने वाली गाड़ी संख्या 08183/08184 दानापुर-टाटा-दानापुर स्पेशल का परिचालन दानापुर से टाटा के बीच पूर्ण रूप से रद्द रहेगा। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular