Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsअन्य राज्यभोजपुर में वांटेड सहित दो हथियार के साथ गिरफ्तार

भोजपुर में वांटेड सहित दो हथियार के साथ गिरफ्तार

Chasi Narayanpur Bhojpur News:खबरे आपकी

  • भाजपा नेता सह ठेकेदार को गोली मारने में वांटेड सहित दो हथियार के साथ गिरफ्तार
  • नारायणपुर थाना के चासी गांव से पुलिस ने दोनों को दबोचा
  • किसी आपराधिक घटना की अंजाम की थी तैयारी, तभी पुलिस ने मारी इंट्री
  • एक राइफल, एक कट्टा, पांच गोली, तीन खोखे और एक मोबाइल बरामद

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव से पुलिस द्वारा हथियार और गोलियों के के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक भाजपा नेता सह ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मारने में शामिल था। दोनों को बुधवार की शाम आपराधिक घटना का षड़यंत्र करते पकड़ा गया है।

इनमें नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव का मनोज कुमार सिंह उर्फ यादव और गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक राइफल, एक देसी कट्टा, पांच गोलियां, तीन खोखे और एक मोबाइल बरामद किया गया है। इनमें पुलिस को राहुल कुमार की नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी बबलू सिंह को गोली मारने के मामले में तलाश थी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

एसपी संजय कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम डीआईयू को चासी गांव में अवैध हथियार रखा गया है। जिससे कुछ लोगों द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। उस आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी। मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान इन दोनों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की गयी। दोनों से पूछताछ कर हथियार के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसे लेकर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आपराधिक षड़यंत्र करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी टीम में नारायणपुर थानाध्यक्ष नीता कुमारी, डीआईयू के दारोगा संजय कुमार सिन्हा और नारायणपुर थाने में तैनात एएसआई गुरु प्रसाद साह शामिल थे।

Chasi Narayanpur Bhojpur News - Wanted arrested with weapon

Chasi Narayanpur Bhojpur News:तीन अन्य साथियों संग राहुल ने भाजपा नेता को मारी थी गोली

लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार ने तीन अन्य साथियों के साथ ठेकेदार सह भाजपा नेता बबलू सिंह को गोली मारी थी। पुलिस द्वारा उन तीनों की भी पहचान कर ली गयी है। एसपी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। एसपी के अनुसार राहुल कुमार द्वारा बबलू सिंह को गोली मारने में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

घटना में शामिल अपने तीन अन्य साथियों का नाम भी बताया है। तीनों की पहचान कर ली गयी है और धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि भाजपा नेता सह ठेकेदार रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह को नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में गत तीस सितंबर की अहले सुबह गोली मार दी गयी थी।

भाजपा नेता सह ठेकेदार को गोली मारने में वांटेड सहित दो हथियार के साथ गिरफ्तार
भाजपा नेता सह ठेकेदार को गोली मारने में वांटेड सहित दो हथियार के साथ गिरफ्तार

रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह मूल रूप से लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र हैं। उनकी मां प्रेमा देवी पूर्व में अगिआंव पंचायत की मुखिया रह चुकी है। घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसमें पूर्व की दुश्मनी और पंचायत संबधी विवाद को लेकर हत्या की नीयत से पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था। उस मामले में पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular