HomeNewsक्राइमपश्चिम बंगाल में भोजपुर के युवक को गोलियों से भुना: नौ गोली...

पश्चिम बंगाल में भोजपुर के युवक को गोलियों से भुना: नौ गोली लगने से मौत

vicky yadav murder: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 07 के मूल निवासी विक्की यादव पश्चिम बंगाल में बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह का काफी करीबी था।

  • हाइलाइट :-
    • मृतक विक्की पश्चिम बंगाल में तृणमूल का सक्रिय कार्यकर्ता था
    • सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह का था काफी करीबी

vicky yadav murder: बिहार के भोजपुर जिला निवासी युवक की पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 17 के मोमिनपाड़ा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक विक्की यादव (35) तृणमूल का कार्यकर्ता और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह का काफी करीबी था। वह 17 नंबर वार्ड के मोमिनपाड़ा में रहता था और पेशे से व्यवसायी था। हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण है या कोई व्यक्तिगत दुश्मनी अथवा व्यवसायिक रंजीश पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

vicky yadav murder: बाइक से आये बदमाशों ने घर के सामने ही चलाई गोलियां

विक्की यादव अपने घर के पास ही खड़ा था, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने काफी नजदीक से विक्की पर कई राउंड गोलियां चलायी। बताया जा रहा है कि 10 से 12 राउंड गोलियां चलायी गयीं, जिसमें से नौ गोली विक्की को लगी, उसके हाथ, पैर और पीठ में गोलियां लगी थीं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। विक्की को तुरंत भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी हालत गंभीर होते देख डाॅक्टरों के उसे कोलकाता रेफर किया। कोलकाता ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

विक्की यादव था तृणमूल कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता

भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 के मूल निवासी विक्की यादव पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था। और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह का काफी करीबी था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular