Homeभोजपुरबड़हारामहुदही बांध पर मिट्टी से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की...

महुदही बांध पर मिट्टी से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

Chhotu Yadav Badki Sandiya: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही बांध पर सोमवार की दोपहर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Chhotu Yadav Badki Sandiya
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही बांध पर सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही बांध पर सोमवार की दोपहर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव निवासी कमलेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार यादव उर्फ छोटू यादव है।

Chhotu Yadav Badki Sandiya : बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला से लौट रहा था चालक

इधर, मृतक के भाई संजय यादव ने बताया कि वह गांव के ही धनजी यादव के लड़के के साथ ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड करने के लिए बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गया था। वहां से मिट्टी लोड कर ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। तभी महुदही बांध पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां गंगा देवी व चार भाई योगेश यादव, संजय यादव, बृजेश यादव, विकास यादव एवं एक बहन आशा देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। उसकी मां गंगा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular