Homeआरा भोजपुरचरपोखरीबारात में हर्ष फायरिंग, बच्चे के कमर में लगी गोली हुई आर-पार

बारात में हर्ष फायरिंग, बच्चे के कमर में लगी गोली हुई आर-पार

देकुड़ा/चरपोखरी: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव में मंगलवार की रात आयी बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे को गोली लग गई।

  • हाइलाइट :-
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव में हर्ष फायरिंग
    • भागने के क्रम में स्कॉर्पियो के धक्के से दो किशोर घायल

देकुड़ा/चरपोखरी/आरा: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव में मंगलवार की रात आयी बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे को गोली लग गई। वहीं गोली लगने के बाद भागने के क्रम में स्कॉर्पियो के धक्के से दो किशोर घायल हो गये। इस घटना को लेकर अफरातफरी मच गई।

तीनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए चरपोखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। गोली से घायल 11 वर्षीय बच्चा सक्षम कुमार को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गोली से घायल सीतामढ़ी जिले के नानपुर गांव के निवासी रंजीत महाराज का पुत्र है। वहीं धक्के से घायलों में सक्षम का बड़ा भाई 16 वर्षीय अशोक कुमार और चरपोखरी के देकुड़ा गांव के ही निवासी विनोद शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार शामिल हैं। बाद में इन दोनों घायलों को भी रेफर कर दिया गया।

गोली से घायल बच्चे की बाएं तरफ कमर में गोली लगकर आर-पार हो गई है। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों की अभी सही पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हर्ष फायरिंग कौन लोग कर रहे थे और गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular