Homekhabren Apkiचोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

आरा। शहर की टाउन थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें उजियार नगर बिंद टोली निवासी राजकुमार शर्मा के पुत्र विष्णु कुमार, राजकुमार चौधरी के पुत्र विष्णु कुमार और एमपी बाग निवासी रोहित कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक एलसीडी मॉनिटर, एक डीभीआर, एक माउस, एक एमप्लीफायर सहित अन्य सामान मिले हैं। तीनों पर शहर के एक प्राइवेट स्कूल में चोरी का आरोप है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात आरबीएस स्कूल का ताला तोड़ चोरी कर ली गयी थी। उस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। लेकिन जांच में जुटे दारोगा रितेश कुमार दुबे ने तीनों को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular