Homeबिहारआरादुर्गा राज के दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

दुर्गा राज के दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

Durga Raj - Bhojpur BJP: आरा शहर से सटे बामपाली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में दुर्गा राज के नाम की घोषणा की।

Durga Raj – Bhojpur BJP: आरा शहर से सटे बामपाली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में दुर्गा राज के नाम की घोषणा की।

  • हाइलाइट्स: Durga Raj – Bhojpur BJP
    • जिला चुनाव पर्यवेक्षक मंत्री संतोष सिंह ने की दुर्गा राज के नाम की घोषणा
    • नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज को बधाई देती पूर्व विधायक मुन्नी देवी

Durga Raj – Bhojpur BJP: आरा शहर से सटे बामपाली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में दुर्गा राज के नाम की घोषणा की। संचालन ई. धीरेन्द्र सिंह ने किया। संगठन महापर्व बैठक में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हुए। जिला चुनाव प्रभारी रूप नारायण मेहता की अनुशंसा से चुनाव पर्यवेक्षक ने सर्वसम्मति से नए जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार दुर्गा राज को दायित्व दिया गया।

जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने पर सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुर्गा राज को माला और अंगवस्त्र पहना कर बधाई दी। मौके पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार, जिला चुनाव प्रभारी रूप नारायण मेहता, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता संजय टाईगर, भूअर ओझा, मिथलेश कुशवाहा, कौशल विद्यार्थी, प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद थे।

दुबारा जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा : मुन्नी देवी

शाहपुर की पूर्व विधायक व महिला नेत्री मुन्नी देवी ने दुर्गा राज को भाजपा का दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जतायी है। कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से जिले के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। एक कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष तक का सफर पूरा करने पर पूर्व विधायक ने दुर्गा राज को बधाई दी है।

जतायी खुशी: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने दूसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के बनने पर खुशी जतायी है। उन्होंने बामपाली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच जिलाध्यक्ष को बधाई दी और आशा जतायी कि उनके नेतृत्व में भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही जिले के कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ेगा।

पगड़ी बांध किया सम्मानित: शाहपुर प्रखंड पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, अरविन्द पांडेय ने दुर्गा राज को पगड़ी बांध सम्मानित किया। इस दौरान अंकित पांडे, बंटी पांडे, कृष्णकांत सिंह के साथ पार्टा के कई नेता व समर्थक थे।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular