Homeट्रेंडिंग न्यूजTHE NEWSभोजपुर में ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने जारी किया...

भोजपुर में ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

Cold wave Bhojpur: जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वर्ग 01 से 08 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

  • हाइलाइट: Cold wave Bhojpur
    • आंगनबाड़ी एवं वर्ग 1 से 8 तक में शैक्षणिक गतिविधि 22-23 दिसंबर को रहेगी बंद
    • कक्षा 8 से ऊपर के सभी कक्षाओं का संचालन 9 बजे एवं अपराह्न साढे 3 बजे तक होगा

आरा। भोजपुर जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 22-12-2025 एवं 23-12-2025 को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

साथ ही वर्ग -08 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों पूर्वाहन 9 बजे से अपराह्न् साढे 3 बजे तक ही संचालित होंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular