HomeNewsबिहारकागजों पर सिमट कर रह गई पीसीसी एवं नाली निर्माण की योजना

कागजों पर सिमट कर रह गई पीसीसी एवं नाली निर्माण की योजना

Banahi Road to Jaipal Yadav house: शाहपुर नगर पंचायत का वार्ड संख्या 01: टेंडर होने के बाद भी नही हुआ धरातल पर निर्माण कार्य

  • हाइलाइट: Banahi Road to Jaipal Yadav house
  • लगभग दस लाख की लागत वाली योजना का क्रियान्वयन नहीं हुआ

आरा। शाहपुर नगर पंचायत अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। ताजा मामला वार्ड संख्या 01 का है, जहाँ विकास के नाम पर सरकारी प्रक्रियाओं की खानापूर्ति तो की गई, लेकिन धरातल पर स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। ई-टेंडर जारी होने बावजूद कागजों पर सिमट कर रह गई पीसीसी एवं नाली निर्माण की विकास परियोजना।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 में बनाही सड़क से लेकर जयपाल यादव के घर तक पीसीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए मार्च 2018 में आधिकारिक रूप से टेंडर निकाला गया था। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कुल 9,62,400 रुपये की भारी-भरकम राशि भी आवंटित की गई थी। इससे स्थानीय निवासियों में एक नई आशा जगी थी कि उन्हें जल्द ही पक्की सड़क मिल जाएगी।

विडंबना यह है कि टेंडर जारी होने के छह वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के पश्चात भी धरातल पर निर्माण कार्य का एक अंश भी दिखाई नहीं देता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस सड़क और नाली के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, किंतु आज तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।

नागरिकों में इस बात को लेकर भी गहरा असमंजस है कि क्या यह टेंडर तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया या फिर आवंटित बजट का उपयोग कहीं और कर लिया गया। विभागीय स्तर पर पारदर्शिता के अभाव के कारण इस महत्वपूर्ण कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है।

इधर, नगर के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा की यदि टेंडर निरस्त किया गया है, तो उसका स्पष्ट कारण सार्वजनिक होना चाहिए था और यदि योजना लंबित है, तो अविलंब जांच कर संवेदक सहित सभी दोषियों पर आवश्यक कानूनी कारवाई की जानी चाहिये।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular